Skip to content
Home » छोटे एनजीओ निभाएंगे राज्य के विकास में अहम भूमिका, धनबाद में हुआ सीएसआर कानक्लेव

छोटे एनजीओ निभाएंगे राज्य के विकास में अहम भूमिका, धनबाद में हुआ सीएसआर कानक्लेव


धनबाद एनजीओ एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को एलसी रोड स्थित एक होटल में सीएसआर कानक्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के छोटे एनजीओ भी अब विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार के संस्थानों द्वारा अन्य राज्यों को दिया जाने वाला सीएसआर फंड, झारखंड के स्थानीय एनजीओ को उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

डॉ. अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में एनजीओ को प्राथमिकता के आधार पर कार्य दिया जाएगा, जिससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक राज सिन्हा ने इसे झारखंड की सामाजिक तस्वीर को बदलने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद एनजीओ प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने मंच से सभी एनजीओ को सम्मान पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जिलेभर के 80 से अधिक एनजीओ शामिल हुए।

कार्यक्रम में संगठन के सचिव मगधेश कुमार, उपाध्यक्ष सुदर्शन साव, संयोजक सत्यजीत, सूफी नाज, रूबी नाज समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।